फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग ने बुधवार की सुबह संयुक्त रूप से रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।राष्ट्र वंदना चौक पर छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों का पालन कर हादसों पर अंकुश लगाने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने बुधवार की सुबह सोनीपत बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बच्चों ने स्लोगनों व नारेबाजी कर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। हादसों से होने वाली क्षति के बारे में भी अवगत कराया। जागरूकता रैली विभिन्न मांगों से होती हुई राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची, जहां मानव श्रृंखला भी बनाई। इस दौरान एआरटीओ सुभाष राजपूत, बीएसए राघवेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
योग प्रतियोगिता में पिलाना बना विजेता
बागपत। बीआरसी में आयोजित जिला स्तरीय योग ओलंपियाड का शुभारंभ बीएसए राघवेन्द्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने निर्धारित आसनों का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में पिलाना ने प्रथम, खेकड़ा द्वितीय, बिनौली तृतीय व बालिका वर्ग में पिलाना प्रथम, बड़ौत द्वितीय व बिनौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें