फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के एसपीसी डिग्री कॉलेज में चल रहे स्काउट शिविर में शुक्रवार को प्रशिक्षुओं को खोज के चिह्न और गांठे बांधने का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा ने प्रशिक्षुओं को कैंप फायर, प्रभात फेरी, फ्लैग, ध्वज शिष्टाचार, खोज के चिह्न और तंबू का निर्माण करने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्काउट को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश सेवा के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासित रह कर और कड़ी मेहनत करने से ही सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ़ राजलक्ष्मी, डॉ़ वरुण चौहान, डॉ़ राजीव चौहान, डॉ़ उमलेश रानी, डॉ़ गौरव चौहान, डॉ़ विश्वनाथ, डॉ़ वारिज पांडेय, सुशील कुमार, कपिल कुमार मौजूद रहे।
-