फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस पर जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में बुधवार को विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस के अवसर पर आईआईसी समिति के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डॉ़ रविंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) एक महत्वपूर्ण विषय है। इसकी जानकारी सभी छात्रों के लिए आवश्यक है। उप-प्राचार्य डॉ़ जीपी सिंह, आइक्यूएसी. समन्वयक डॉ. अरुण सोलंकी, विभागाध्यक्ष डॉ़ बीके. द्विवेदी ने आईपीआर से संबंधित बिंदुओं पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, ट्रेड सीक्रेट आदि बिंदुओं पर विस्तार से बताया। डॉ़ राजेश गुप्ता कोऑर्डिनेटर आईपीआर गतिविधि समिति ने आईपीआर. की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रतिभागियों को विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। संचालन डॉ़ मनोज कुमार शर्मा वनस्पति विज्ञान विभाग ने किया। कार्यक्रम में डॉ़ महेश कुमार, डॉ़ रीना पंवार, डॉ़ सौरभ कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें