बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे के लगभग वह अपनी बेटी के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। रास्ते में गांव के युवकों ने रोक लिया और दोनों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।