बागपत। लुहारी गांव के ग्राम पंचायत सदस्यों ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ग्राम प्रधान के साथ कार्य करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। छह ग्राम पंचायत सदस्यों ने बुधवार को डीएम को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं। पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव को इस्तीफा भेजा है।
उन्होंने डीमए को दिए इस्तीफे में पारिवारिक समस्या के कारण प्रधान के साथ कार्य करने से इंकार किया है। ग्राम पंचायत सदस्य ब्रजपाल, रेखा, प्रमोद, अशोक, संदीप उमेश ने इस्तीफे दिए। उन्होंने बताया कि प्रधान बबली के पति डराते-धमकाते हैं। जिसके चलते वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। प्रधान पति कपिल का कहना है कि विरोधियों की शह पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इसकी जांच कराई जा सकती है। डीएम राजकमल यादव का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।