फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल का कराया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। एक सप्ताह पूर्व नगर से एक प्रेमी युगल फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने कोतवाली में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार की रात में दोनों को बरामद कर लिया और बृहस्पतिवार की सुबह दोनों के परिजनों को कोतवाली में बुलवाया। इस दौरान प्रेमी युगल निकाह की जिद पर अड़ा रहा। दोनों के परिजनों ने घंटो तक उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद परिजनों में दोनों का निकाह कराने पर सहमति बन गई। इसके बाद धार्मिक स्थल में ले जाकर दोनों का निकाह करा दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की सहमति बनने के बाद प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में भी लिखित में समझौतानामा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें