फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी की मौत

Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दो बच्चों की मां के शादी से इनकार करने पर उसके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मंगलवार शाम टटीरी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का बागपत कस्बे की दो बच्चों की मां के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते सोमवार को दोनों घर से चले गए। बताया कि सोमवार को जंगल में जाकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। वहां युवक ने महिला से शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शादी से इनकार करने पर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसने जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी फोन कर अपने परिजनों को दी तो महिला वहां से भाग गई। परिजनों ने युवक का जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि युवक की टटीरी के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के परिजनों की तहरीर की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें