Baghpat News: शामली के बाबरी थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार सवार बागपत निवासी प्रेमी युगल ने सल्फास खा लिया। दोनों की पहचान सूर्या और स्वाति के रूप में हुई। सूर्या की मौत हो गई, जबकि स्वाति की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Love couple consumed poison: शामली जिले के बाबरी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जहरीला पदार्थ निगलने वाले सूर्या निवासी तमेलागढ़ी और स्वाति निवासी धनौरा की बातचीत चार साल पहले कॉलेज जाते समय हुई थी। स्वाति तब तमेलागढ़ी के कॉलेज में पढ़ने जाती थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। परिवार वालों के विरोध के बाद भी दोनों मिलते रहते थे। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और एक साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
धनौरा टीकरी की रहने वाली स्वाति ने 12वीं तक की पढ़ाई तमेलागढ़ी गांव के कॉलेज में की, जबकि सूर्या ने दूसरे कॉलेज में 12वीं तक की पढ़ाई की। तमेलागढ़ी गांव में कॉलेज जाते समय स्वाति की बातचीत सूर्या से हो गई। 12वीं पास करने के बाद स्वाति ने बुढ़ाना के कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई शुरू कर दी, जो अब बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।
सोमवार को स्वाति घर से कॉलेज जाने की बात कहकर गई थी। इसके बाद बाबरी गांव के पास एक्सप्रेसवे पर कार में दोनों के जहरीला पदार्थ निगलने पर परिवार वाले वहां पहुंचे। इसमें सूर्या की मौत हो चुकी है और स्वाति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इकलौता बेटा था सूर्य
स्वाति के साथ जहरीला पदार्थ निगलकर जान गंवाने वाला सूर्या अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में दो बहन हैं, इनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन एमएससी की छात्रा है। स्वाति का एक भाई है, जबकि उसकी मां की दस साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। दोनों के परिवार वाले खेती करते हैं।
ये है मामला
बाबरी थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाबरी कट के निकट सोमवार शाम को कार सवार जिला बागपत निवासी प्रेमी युगल ने सल्फास खा लिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। युवक की पहचान सूर्यदेव (24) निवासी गांव तमेलागढ़ी व युवती की पहचान स्वाति (20) निवासी गांव धनौरा टीकरी थाना दोघट जिला बागपत के रूप में हुई। एसपी का कहना है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते दोनों ने जहर खा लिया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।