फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर भगवान शालीग्राम और तुलसी विवाह कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ठाकुरद्वारा मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर माता तुलसी का विवाह कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री ने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर भगवान शालिग्राम ठाकुर के साथ माता तुलसी का विवाह विधिविधान से कराया गया। उन्होंने बताया कि भगवान शालिग्राम नारायण के ही स्वरूप हैं। भगवान की पूजा बिना तुलसी के अधूरी रहती है। विवाह माता तुलसी से कराने पर लोगों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। शारीरिक, मानसिक, आर्थिक तापों से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों में बताया गया है कि विवाह कराने से पुण्य मिलता है। इसके साथ दांपत्य जीवन अति उत्तम रहता है। इस अवसर पर रोहित गुप्ता व मनीष गर्ग यजमान रहे। यहां राजीव गुप्ता, प्रेम गुप्ता, कपिल उर्फ कन्हैया गुप्ता, आनंद गुप्ता, राकेश, अमित, आशुतोष अग्रवाल समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें