फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के साथ मेरठ में उसके ही देवर ने बंधक बनाकर दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की लगभग एक माह पूर्व मेरठ के युवक के साथ शादी हुई थी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि एक सप्ताह पूर्व वह घर पर अकेली थी और परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर उसका देवर था।
आरोप लगाया कि देवर ने मौके पर फायदा उठते हुए उसको बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने फोन कर मायके वालों को जानकारी दी। मायके वाले मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों की मौजूदगी में विवाहिता को साथ घर ले आए और कोतवाली बड़ौत मेें देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवर को धर दबोचा और शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें