अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री राधाकृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर समिति द्वारा निकाली गई श्री कृष्ण की भव
- फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी। श्री राधा कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर समिति की ओर से शनिवार को श्री कृष्ण की भव्य रथयात्रा निकाली गई। पुजारी आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी। रथयात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण व राधा की सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शाम को भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, पंडित अंकुर शर्मा, अरुण मित्तल, राजीव गोयल, सोनू मित्तल, पीयूष गुप्ता, आशु, लालाराम, करण, दीपक गोयल, मनीष सिंघल, राजू मित्तल, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।