फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जैन मंदिर में वेदी पर विराजमान हुए भगवान आदिनाथ

Fri, 24 Feb 2023 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बडागांव के भक्तांबर तीर्थ धाम जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल श्रद्वालु
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित भक्तांबर तीर्थ धाम जैन मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया। पूजा अर्चना के साथ भगवान आदिनाथ को वेदी पर विराजमान किया। विश्व शांति के लिए शांति महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

बड़ागांव स्थित भक्तांबर तीर्थ धाम जैन मंदिर में 22 फरवरी को तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह छह बजे भगवान आदिनाथ के नित्य नियम पूजन, अभिषेक, शांति धारा के साथ हुआ। इसके बाद भगवान आदिनाथ की मूर्ति को महामस्तकाभिषेक के साथ प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी नितिन भैया ने वेदी पर विराजमान कराया।
साथ में 11 अन्य मूर्तियों को भी विराजमान किया। इसके बाद विश्व शांति के लिए शांति महायज्ञ हुआ। रोहित एंड पार्टी ने भगवान आदिनाथ को समर्पित मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। आचार्य निर्भय सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अजय जैन, नितिन जैन, अभिमन्यु जैन, संजय जैन, राजीव जैन, शिवेंद्र जैन, मोहित जैन, स्वीटी जैन, तृप्ति जैन, रश्मि जैन, निधि जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें