बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन अतिथि भवन से पुजारी संघ एवं दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में भगवान आदिनाथ की तीसरी पालकी यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अतिथि भवन पर समाप्त हुई।
भगवान आदिनाथ की यह पालकी शोभायात्रा उनके जन्मदिन व तप कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई। जो दिगंबर जैन अतिथि भवन से चलकर नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, पत्थर मंडी, गांधी रोड होते हुए अतिथि भवन पर समाप्त हुई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई। इस पालकी यात्रा का जैन अनुयायियों ने जगह-जगह पूजा-अर्चना की। अतिथि भवन पहुंचने पर श्रीजी का अभिषेक, शंातिधारा की क्रियाएं की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में ऋषभ जैन, मंजू जैन, संजय जैन बावली वाले, नमन, सचिन, सुनीता आदि का सहयोग रहा।