फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजलीघर में एसएसओ और लाइनमैन को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटा

Tue, 06 Feb 2024 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बामनौली बिजलीघर में लूट की घटना के बाद जानकारी लेते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
बागपत, दोघट। बामनौली गांव के बिजलीघर में रविवार रात नकाबपोश चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर एसएसओ और लाइन मैन को बंधक बनाकर लाखों रुपये के बैटरी समेत अन्य विद्युत उपकरण व हजारों रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि तहरीर मिलने पर बिनौली थाना पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

बामनौली बिजलीघर पर तैनात एसएसओ प्रमोद कुमार निवासी मुलसम ने बिनौली थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार रात बिजलीघर पर उसके साथ लाइनमैन ओमबीर निवासी मुरादाबाद ड्यूटी पर तैनात थे। बताया कि रात पौने 11 बजे चार नकाबपोश बदमाश बिजलीघर में घुस गए। जिन्होंने तमंचे के बल पर दोनों को बंधक बना लिया। आरोप लगाया कि चारों बदमाशों ने बिजलीघर में रखी 26 बड़ी बैटरी, पांच एमवीए विद्युत ट्रांसफार्मरों से पांच लीड तथा एसएसओ से पांच हजार, लाइनमैन से तीन हजार रुपये की नकदी लूट ली। जिनका विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की पिटाई की और शोर मचाने कर गोली मारने की धमकी दी।
आरोप लगाया कि एसएसओ और लाइनमैन दोनों के मोबाइल फोन छीनकर बाहर फेंक दिए। जिसके बाद सुबह करीब चार बजे चारों बदमाश दोनों को एक कमरे में बंद कर भाग गए। सोमवार की सुबह पांच बजे इंटर काॅलेज के मैदान में दौड़ लगाने आए बामनौली गांव के युवाओं ने दरवाजा खोलकर दोनों को बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन

उधर, घटना का पता चलते ही बिनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। लूटे गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। इस मामले में बिनौली थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना लूट की नहीं, बल्कि पांच-छह बैटरी चोरी होने की है। जिसमें चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें