फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी विद्युत दरों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। विद्युत दरें बढ़ाएं जाने, तीन अध्यादेश सहित अन्य समस्याओं के विरोध में शुक्रवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मांग पूरी न होने पर तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। किसान यूनियन के अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह ने कहा कि किसान को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। ऊपर से ऊर्जा निगम ने विद्युत दरों में वृद्धि करके किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। अब 1 महीने में 1050 प्रति बिल आ रहा है। इस प्रकार 3 वर्षों में घरेलू बिजली का बिल 5 गुना हो गया है। जबकि किसानों की आमदनी वही की वही है। उन्होंने तीन अध्यादेश पारित किएं जाने पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। ज्ञापन देने वालों में विक्रम सिंह आर्य, वीरेन्द्र सिंह, चन्द्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें