फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्जी कागजों पर लिया 9.95 लाख रुपये लोन, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-जमीन के जाली कागजात के आधार पर लिया गया था ऋण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बैंक ऑफ बड़ौदा की बड़ौत शाखा में 9.95 लाख रुपये के फर्जी ऋण का मामला सामने आया है। जमीन के जाली कागजात के आधार पर यह ऋण लिया गया था। बैंक की शिकायत पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार खरे ने छपरौली निवासी महक सिंह और महीपाल समेत अन्य के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। यह ऋण वर्ष 2018 में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत स्वीकृत किया गया था। बाद में यह खाता गैर-निष्पादित परिसंपत्ति बन गया। बैंक ने ऋण वसूली की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान गिरवी रखी गई कृषि भूमि के दस्तावेज की जांच की गई। बैंक के पैनल अधिवक्ता की रिपोर्ट और राजस्व अभिलेखों के मिलान से फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। पता चला कि ऋण के लिए दिए गए दस्तावेज और मालिकाना रिकॉर्ड में गड़बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि सोमवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महक सिंह और महीपाल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऋण लेने का आरोप है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें