बागपत : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे रटौल में ट्रक में शराब की पेटी की गिनती करते आबकारी विभाग क?
- फोटो : BAGHPAT
रटौल (बागपत)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रटौल अंडरपास के समीप टायर फटने से शराब से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक घायल हो गया। आबकारी विभाग ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
गाजियाबाद का रहने वाला चालक सुभाष चंद बृहस्पतिवार सुबह मोहन मकीन कंपनी से शराब की 300 पेटी लादकर बागपत जा रहा था। जैसे ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर पहुंचा तो कैंटर का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर कैंटर ईपीई पर पलट गया।
हादसे में चालक सुभाष चंद घायल हो गया और आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने घायल चालक का उपचार कराया और शराब से लदा कैंटर कब्जे में ले लिया। आबकारी इंस्पेक्टर अमर सिंह का कहना है कि कई पेटी शराब टूटने से खराब हो गई।