फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सकल जैन समाज ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
बिनौली में रैली निकालते जैन समाज के लोग। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली। सकल जैन समाज बिनौली के लोगों ने रैली निकालकर सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए गांव में रैली निकाली।
विज्ञापन

जैन समाज के लोग बृहस्पतिवार सुबह अपनी दुकानें बंद कर श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर पहुंचे। राकेश जैन ने कहा कि सरकार ने समाज की भावनाओं को आहत किया है। केंद्र और झारखंड सरकार द्वारा जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल को पर्यटक स्थल घोषित करना जैन समाज की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना है।
सत्यप्रकाश गोयल ने कहा कि सम्मेद शिखर जैन समाज का पवित्र धर्मस्थल है। उसको पर्यटन स्थल घोषित करने से वहां की पवित्रता भंग हो जाएगी। उन्होंने पूरे गांव में रैली निकालकर विरोध जताया। बाद में जैन समाज के लोगों ने इंस्पेक्टर बिनौली को ज्ञापन सौंपा। रैली में अवनीश जैन, सुधांशु जैन, जिवेंद्र जैन, नरेंद्र, हुकम जैन, सचिन, अंकित, नीरज जैन, अशोक जैन, विपुल, ऋषभ, संयम, आशीष, सत्यप्रकाश, उपेंद्र धामा, राजू तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में दिया समर्थन
दोघट। दाहा गांव के किसान उत्पादक संगठन की बैठक में जैन समाज के सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन को समर्थन दिया। सभापति मास्टर देवेंद्र राणा ने कहा कि सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में जैन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। सरकार ने सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल की सूची में शामिल कर जैन समाज की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। जिसके विरोध में जैन समाज के आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में सुधीर तोमर, विजेंद्र राणा, डॉ. राहुल तोमर, सीईओ पाहुल वेदवान, पंकज राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें