अमीनगर सराय में नवनिर्मित भवन का लिंटर गिरने के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में निर्माणाधीन मकान का शुक्रवार दोपहर लिंटर गिरने से चार मजदूर दब गए। उन्हें कड़ी मशक्कत के बाहर निकालकर निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
कस्बे में मुख्य मार्ग स्थित स्वर्ण विहार के सामने व्यापारी ईश्वर दयाल अग्रवाल का चार मंजिला मकान का निर्माण किया जा रहा है। इसका ठेका कैराना के ठेकेदार साबिर को दिया गया था। बताया कि शुक्रवार दोपहर मकान में चौथी मंजिल का लिंटर डाला जा रहा था। इसकी मशीन चढ़ाते समय अचानक लिंटर भरभराकर गिरने लगा और मजदूरों के बाहर निकलने से पहले ही पूरा लिंटर गिर गया। जिससे चार मजदूर मलबे में दब गए। जिसे देखते ही कस्बे के लोग दौड़ पड़े और किसी तरह मजदूरों को बाहर निकाला। जिसमें घायल कांधला निवासी सावेज, कादिर, फिरोज, इस्तखार को कस्बे के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे।
वहां से इस्तखार की हालत गंभीर होने पर बड़ौत रेफर कर दिया गया। ठेकेदार साबिर का कहना है कि मशीन में झटके लगने की वजह से हादसा हुआ। इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में ठेकेदार की लापरवाही उजागर हो रही है। सभी मजदूरों की हालत ठीक है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मलबा गिर गया, एक मजदूर ऊपर फंसा
निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने के बाद चार मजदूर नीचे दब गए, जबकि एक मजदूर ऊपर ही फंसा रह गया। जिसे बाद में नीचे उतारा गया।
अमीनगर सराय में गिरा नवनिर्मित भवन का लिंटर- फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय में नवनिर्मित भवन का लिंटर गिरने के दौरान घायल हुए मजदूर इस्तकार को अस्पताल ले जाते ह- फोटो : BAGHPAT