बागपत। निकाय चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें 40 हजार वोटर बढ़ गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा वोटर बागपत और बड़ौत नगर पालिकाओं में बढ़े हैं। इसका कारण दोनों जगह का सीमा विस्तार होना है।
जिले में तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में 149 वार्ड हैं, तो मतदान केंद्र 102 बनाए गए हैं। इनमें एक नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू किया था। जिसमें मर चुके लोगों की वोट काटी गई है तो नई वोट भी बनाई गई है। जिसके बाद शुक्रवार को मतदाता सूची जारी की गई। जहां पहले दो लाख 31 हजार 762 वोटर थे।
वहीं अब पुनरीक्षण के बाद दो लाख 72 हजार 35 वोटर हो गए, इनमें पुरुष एक लाख 45 हजार 772 तो महिलाएं एक लाख 26 हजार 263 है। इस तरह 40 हजार 273 वोटर बढ़ गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बागपत व बड़ौत में बढ़े है तो रटौल के नगर पंचायत बनने पर पहली बार चुनाव होंगे। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिसमें काफी वोट बढ़ी है।
----
नगर पालिका वार्ड मतदान केंद्र पहले मतदाता अब मतदाता
बागपत 25 19 47324 52658
बड़ौत 25 32 81812 104068
खेकड़ा 25 13 32349 37682
--
नगर पंचायत वार्ड मतदान केंद्र पहले मतदाता अब मतदाता
छपरौली 14 10 16156 16745
दोघट 12 8 12515 12628
टीकरी 12 6 12236 12297
अमीनगर सराय 11 3 7600 8181
अग्रवाल मंडी टटीरी 11 8 12112 12283
रटौल 14 3 12971 15493