वायरल हुई विडियो में बालैनी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मवीकलां में शराब का सेवन करते ऊर्जा निग
बागपत, बालैनी। मवींकला के बिजलीघर में लाइनमैन की शराब पीने और ताश खेलने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने पर निगम के अधिकारियों ने लाइनमैन को बर्खास्त कर जांच के निर्देश दिए है।
मवींकला गांव के बिजलीघर पर गांव का ही हरेंद्र तैनात है। वह रोजाना बिजलीघर में अपने साथियों के साथ दिनभर ताश खेलता था और शाम होते ही शराब पीता था। किसी ने बिजलीघर पर उसकी शराब पीते हुए और ताश खेलते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वह वीडियो पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक के पास भी पहुंच गई। जिसके बाद लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया गया है। एसडीओ अमित सैनी ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।