फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की भक्ति से होता है जीवन खुशहाल : चंद्रमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 14केेएआर 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बुधवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विज्ञापन

भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्मसभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को धर्म के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। भगवान की भक्ति करने से मनुुष्य के सभी कष्ट दूर होकर जीवन खुशहाल हो जाता है। भक्ति के मार्ग पर चलने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके परसंदीप जैन, महेश जैन, साहिल जैन, विकास जैन, मनोज जैन, दीपक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें