फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के लिए लाइब्रेरी व युवाओं के लिए बनवाएंगे स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनपद मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित शहीद बाबा शाहमल के नाम से देश-दुनिया मेें मशहूर बिजरौल गांव के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस बार हरेंद्र पहलवान ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए है। उन्होंने गांव का चहुंमुखी विकास करने का खाका तैयार किया है। उनका कहना है कि गांव में बेटियों के लिए लाइब्रेरी, सिलाई सेंटर व युवाओं के लिए स्टेडियम बनाने के अलावा ग्रामीणों को जल भराव, आवारा पशुओं से निजात दिलाना मेरी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल-
नाम - हरेंद्र पहलवान
उम्र - 34 वर्ष
शिक्षा- इंटर
कार्य - समाजसेवा
- राजनीतिक इतिहास - पहली बार चुनाव लड़े और प्रधान बने।
- गांव की आबादी - 20000
- कुल मतदाता - 9599
- कुल वोट पड़े - 6350
- वोट मिले -2914
ये है गांव की समस्या
- पेयजल की समस्या
- तालाबों की सफाई नहीं हुई
- जल भराव की समस्या
- गांव के बस स्टैंड पर रोडवेज बसों न रुकना
- गांव के खड़ंजों की हालत खराब होना
ये है प्राथमिकताएं
- यातायात के साधनों की व्यवस्था कराना।
- सरकार की लाभकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना।
- गांव में पेयजल टंकी का निर्माण कराना।
- तालाबों की खुदाई कराकर सुंदरीकरण कराना।
- पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कराना।
- नियमित रूप से राशन वितरण कराना, कटे राशन कार्ड को दोबारा से बनवाना
- शाहमल इंटर कॉलेज में नई कमेटी का गठन करना।
- पशु चिकित्सालय की व्यवस्था सुचारु रूप से कराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें