फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकालय का उदघाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तकालय का उद्घाटन किया
विज्ञापन

बड़ौत। रविवार को दीपावली पर राजपुर-खामपुर गांव में एसआई जितेंद्र दांगी के आवास पर सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि भौतिक विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वत्स व अंग्रेजी प्रवक्ता सोहनवीर सिंह ने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय के अभाव में आदर्श समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इससे न सिर्फ ज्ञान व सूचना के स्रोत होते हैं बल्कि युवा वर्ग को प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए उचित वातावरण देते हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पुस्तकालय के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसमें साहित्यिक पुस्तकों के अलावा बाल साहित्य, प्रतियोगी साहित्य के साथ-साथ मासिक व पाक्षिक पत्रिकाएं भी रखी गई हैं। इसके सफल संचालन के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया है, जिसमें सचिव संदीप कुमार, उपाध्यक्ष रवीस चौधरी, अनविष वत्स शामिल हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह, डॉ. संजीव आर्य, मास्टर प्रहलाद सिंह, राहुल सिंह राणा, देवेंद्र सिंह, वेद सिंह, राज सिंह, धर्मपाल सिंह, राजबीर सिंह, मनोज वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें