फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अस्पताल में नहीं लेवल-2 अल्ट्रासाउंड की सुविधा, महिलाएं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड के लिए खर्च करने पड़ रहे 600-800 रुपये
विज्ञापन

फोटो - 3 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में लेवल-2 अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है, जिससे अस्पताल में आने वाली हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने के जाना पड़ता है। इसके अलावा अस्पताल में एक दिन में केवल 50 से 70 लोगों के ही अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। इससे अधिक संख्या होने पर मरीजों को अगले दिन का समय देकर वापस भेज दिया जाता है।
जिले में जिला अस्पताल के अलावा बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, पिलाना, डौला, सरूरपुर कला, छपरौली, टीकरी और बिनौली में सीएचसी है। किसी भी सीएचसी पर अल्ट्रसाउंड की सुविधा नहीं है। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा है, मगर यहां भी लेवल-2 के अल्ट्रासांउड नहीं होते हैं। ऐसे में दूर दराज से आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए छह सौ से आठ सौ रुपये खर्च करने पड़ते हैं। उधर, जिला अस्पताल में एक दिन में 70 से अधिक अल्ट्रासाउंड न होने के कारण भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठानी पड़ती है परेशानी
-जिला अस्पताल में लेवल-2 अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है, जिससे प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए विवश होना पड़ता है। - रविता
-जिला अस्पताल में एक दिन में 50 से 70 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। मरीज अधिक होने पर अगले दिन का समय दे दिया जाता है। - मोनिका
-अस्पताल में लेवल-2 अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण प्राइवेट सेंटर पर छह सौ से आठ सौ रुपये खर्च करने पड़ते हैं। - अनिता

वर्जन- जिला अस्पताल में लेवल-2 अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है और एक दिन में अधिकतम 70 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड किए जा सकते हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने पर अगले दिन बुलाया जाता है। - डॉ़ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें