फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत नहीं दे रहे विकास कार्यों के प्रस्ताव, दोबारा पत्र भेजना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह की निधि ढाई करोड़ रुपये आ गए हैं लेकिन अभी उन्होंने विकास कार्यों के प्रस्ताव नहीं भेजे हैं। उनको दोबारा पत्र भेजकर जल्द प्रस्ताव देने के लिए कहा गया है। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने प्रस्ताव भेजकर विकास कार्यों में जिम और चौपाल निर्माण को प्राथमिकता दी है। विधायकों की दूसरी किस्त के डेढ़-डेढ़ करोड़ आने के बाद दोबारा प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य बनने पर रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने बागपत को अपना नोडल जिला बनाया था। दो माह पहले उनकी निधि का पैसा बागपत आ गया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के अधिकारियों ने उनसे विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे थे। इसके लिए उनके कार्यालय में फोन भी किया गया। इसके बावजूद प्रस्ताव नहीं मिलने पर दोबारा से पत्र लिखा गया है कि वह जल्द प्रस्ताव भेजे।
सांसद डा. सत्यपाल सिंह भी पहले प्रस्ताव नहीं भेज रहे थे, लेकिन अब उनके प्रस्ताव मिल गए हैं और उन्होंने गांवों में जिम व चौपाल निर्माण के प्रस्ताव भेजे है। अब यह देखा जाएगा कि गांवों में पहले ही पंचायतों से ओपन जिम लगे हुए हैं तो सांसद की निधि से कैसे जिम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायकों की डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की दूसरी किस्त मिली
विधायकों की निधि की दूसरी किस्त डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की मिल गई है। अब इन डेढ़ करोड़ रुपये के लिए दोबारा से प्रस्ताव मांगे गए है। पहले जितने प्रस्ताव मिले थे, उनको शुरू कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-राज्यसभा सदस्य जयंत सिंह का अभी तक एक भी प्रस्ताव नहीं मिला है। इसलिए दोबारा पत्र भेजना पड़ा कि वह जल्द विकास कार्यों के प्रस्ताव भेज दें। सांसद डा. सत्यपाल सिंह के प्रस्ताव मिल गए है। महिपाल सिंह, सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें