सीएए के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम सौंपा धन्यवाद ज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शहर के युवाओं ने सीएए के समर्थन में एसडीएम खेकड़ा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।
ब्रह्रस्पतिवार को दर्जनों युवा तहसील में पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम राजपाल सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि सरकार द्वारा पास किया गया नागरिकता संशोधन कानून बिल सराहनीय कार्य है। यह कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला नही है बल्कि नागरिकता देने वाला है। उन्होंने एसडीएम से सीएए को लेकर धन्यवाद पत्र राष्ट्रपति तक पहुंचवाने की अपील की इस दौरान संदीप प्रजापति, सन्नी गुप्ता, दीपक शर्मा, अमित झा, अंशुल जैन, सुरेंद्र त्यागी, आशीष, चेतन चंदेला आदि मौजूद रहे।