फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मवीकलां के जंगल में दिखा तेंदुआ, दौड़े किसान

विज्ञापन
बालैनी क्षेत्र के मवीकलां गांव के जंगल में तेंदुए की तलाश करते ग्रामीण। स्रोत:ग्राीण
विज्ञापन
बालैनी। मवीकलां गांव के जंगल में रविवार को तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद किसान खेत में काम छोड़कर गांव की तरफ दौड़ पड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर जंगल में तेंदुए की तलाश की।
विज्ञापन

मवीकलां गांव के रहने वाले अंकुर ने बताया कि रविवार को वह खेत में जा रहा था। तभी एक नलकूप के पास तेंदुआ घूमता हुआ मिला। तेंदुआ देखते ही वह ईख के खेत में छिप गया। इसके बाद आसपास खेत में काम कर रहे किसानों को बताया। जिसके बाद किसान गांव लौट आए। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर जंगल में पहुंचे और तेंदुए को तलाश किया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। कुछ दिन पहले तेंदुए ने सिंघावली अहीर थाने के समीप लकड़ी फैक्टरी के कर्मचारी पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में वन रेंजर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि तेंदुआ होने की सूना पर टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें