फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेंदुए ने किया कटड़े का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। चंदायन गांव में तेंदुए ने एक कटड़े पर हमला कर उसे मार डाला। आए दिन जंगल में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीण भयभीत है।
विज्ञापन

किसान किरणपाल पुत्र रामसिंह अपने छोटे कटड़े को बुग्गी से बांधकर खेत में ले गया था। जब वह खेत में कार्य करके वापस आया तो उसे कटड़ा मृत पड़ा मिला। कटड़े पर गहरे-गहरे घाव के निशान थे। उसने आंशका जताई की कटड़े का तेंदुए ने शिकार किया है। उसने कटड़े को खेत में दफनाकर यह जानकारी ग्रामीणों को दी तो वह भयभीत हो गए। ग्रामीणों वन अधिकारियों से जंगल में पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी सुनेंद्र सिंह ने बताया कि जिस गांव व जंगल से तेंदुए देखे जाने की सूचना प्राप्त हो रही है, वहां पर टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें