फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उधार दिए रुपये मांगने पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उससे कुछ दिन पहले किसी काम के लिए तीन लाख 40 हजार रुपये उधार लिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर युवक ने घर में घुसकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिटाई कर वहां से भाग गया। पीडि़ता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने तीन चोर दबोचे
खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइकों के पुर्जे और एक तमंचा बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोर प्रमोद व इश्तयाक निवासी सिंघावली अहीर है। इनके अलावा पुलिस ने एक अन्य चोर मनीष निवासी खेकड़ा है। उसके पास से चोरी का एक बिजली स्टार्टर, केवल और एक तमंचा बरामद कर गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें