फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय के बच्चे का शिकार कर ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव के जंगल में किसानों को कई दिन से तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को तेंदुए को जंगल में देखकर किसानों ने शोर मचा दिया। कुछ देर बाद तेंदुआ फिर से दिखाई दिया। वह एक नीलगाय के बच्चे का शिकार करके ले गया है। भयभीत किसान बीच में ही कार्य छोड़कर अपने घर वापस आ गए। गांव के किरतपाल राठी, सतेंद्र कुमार, नेमपाल ने बताया कि जंगल में कई दिन से तेंदुआ घूमता देखा जा रहा है। रेंजर राजपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर भेजी जा रही है। ग्रामीणों को को रात में टोर्च लेकर एक साथ जंगल जाने के लिए कहा गया है। गांव में फिर से टीम भेजकर तेंदुए की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें