फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शाहपुर बाणगंगा में तेंदुए ने गोवंश का किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में मंगलवार की रात्रि तेंदुए ने एक निराश्रित गोवंश का शिकार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं गलेहता गांव के जंगल में भी तेंदुआ देखे जाने पर किसान गांव की ओर भाग लिए। हालांकि वन विभाग के अधिकारी इससे गीदड़ व कुत्तों द्वारा किया गया शिकार बता रहे हैं।
विज्ञापन

शाहपुर बाणगंगा गांव में बुधवार की सुबह किसान खेतों पर गए तो उन्होंने वहां एक गोवंश ( बछड़े) को मृत पड़े देखा, जिसका पेट फटा हुआ था। किसानों ने उसका तेंदुए द्वारा शिकार करने की आशंका जताई। जिससे वे सहम गए, उन्होंने गांव आकर ग्रामीणों को जंगल में तेंदुए के होने जानकारी दी और साथ ही खेतों पर अकेले नहीं जाने का गांव में एलाउंसमेंट भी कराया।
श्रवण गिरि, अमित उर्फ भूरा, बिजेंद्र गुर्जर, तुषार आदि ग्रामीणों ने डीएफओ बागपत को जंगल में तेंदुए के होने की सूचना देकर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर गलेहता गांव के जंगल में भी बुधवार की सुबह अनिल, सोनू, कपिल, कुलदीप ने तेंदुए को घूमते देखा, जिससे डरकर वे गांव में भाग आये और थाना पुलिस व वनकर्मियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर रेंजर बड़ौत सुरेंद्र सिंह वनकर्मियों के साथ व इंस्पेक्टर बिनौली एनएस सिरोही पुलिस फोर्स के साथ जंगल में पहुंचे और तेंदुए की तलाश में जंगलों में छानबीन की लेकिन तेंदुए का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


- वर्जन
तेंदुआ इस तरह शिकार नहीं करता है, या तो गीदड़ या फिर कुत्तों ने निराश्रित गोवंश का शिकार किया है। मौके पर न तो पंजे के निशान मिले और न ही लोग सही बता पा रहे हैं, अभी तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है। - सुनेन्द्र सिंह वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें