फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में दिखाई दिया तेंदुआ, लोग भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। रटौल गांव में आम के बागानों की रखवाली करने वाले बागवानों को शनिवार की रात में जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वह खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

रटौल के अब्दुल सलाम पुत्र सत्तार ने बताया वह शनिवार की रात में करीब नौ बजे बागानों में रखवाली कर रहा था। उसने बाग के बाहर खाली खेत से तेंदुए की आवाज सुनाई दी। दोबारा आवाज आने पर टार्च से देखने पर उसे खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देखने के बाद वह हक्का बक्का रह गया और घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। रविवार की सुबह परिजनों व अन्य किसानों को खेत में तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए। गांव के एक अन्य किसान कादीर पुत्र मुराद अली ने बताया उसने भी कुछ समय पहले जंगल में तेंदुआ देखा था। जंगल में तेंदुआ दिखने से गांव में दहशत का माहौल है। किसान अपने खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें