फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने तहसील परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील के लेखपालों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। तहसील अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि एसीपी विसंगित 30 नवंबर 1994 से पूर्व नियुक्त लेखपालों को 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी के रूप में ग्रेड पे 4200 रुपये दिया गया था। मगर, उन्हें 2800 रुपये ग्रेड पे दिया जा रहा है। वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति, पेंशन विसंगति, भत्ते, राजस्व व अन्य मांगों को लेकर लेखपाल लगातार संघर्ष करते आ रहे है। मगर, अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई। उन्हें लैपटॉप के लिए डोंगल एवं 251 रुपये प्रतिमाह नेट भत्ता भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर मंत्री शशंाक शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार, सुरेंद्र राठी, यशवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद जैन, वंश नारायण यादव, शैलेश, रामपाल, गजेंद्र सिंह, मांगेराम धामा, उमंग सिंह, ताहिर, भारत भूषण, मोहित तोमर, अखिलेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें