फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई धर्म छोड़कर दोबारा से अपनाया हिंदू धर्म

विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के शिकोहपुर गांव में परिवार को ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी कराते स्वदेश? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शिकोहपुर गांव के दो परिवार ने पांच साल पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था। शुक्रवार को स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के सहयोग से इन परिवारों ने गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ गंगाजल आचमन कर दोबारा से हिंदू धर्म अपना लिया।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अरविंद उर्फ भोला और राष्ट्रवादी संगठन टीम बजाते रहो के कार्यकर्ता शुक्रवार को गांव पहुंचे और ईसाई धर्म के अनुयायी रामअवतार प्रजापति व देवेंद्र विश्वकर्मा परिवार के सदस्यों को मंत्रोच्चारण के साथ गंगाजल आचमन कराया। उनके घर में भगवान शिव-पार्वती की मूर्तियाें की स्थापना भी कराई। हिंदू धर्मग्रंथ समर्पित कर दोबारा से हिंदू धर्म में प्रवेश कराया। जिला संयोजक अरविंद भोला ने बताया कि अब परिवार के लोग खुश हैं। इस दौरान संगठन सदस्य कैलाश राठी, अंकित कुमार, सुमित दांगी, सोनू जैन, शेखर सिंह, पुनीत राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें