-मुख्य अभियंता वाणिज्य ने बैठक में कर्मचारियों को किया निर्देशित
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दीपावली पर्व को लेकर मेरठ से मुख्य अभियंता वाणिज्य आरके बंसल सोमवार शाम बड़ौत पहुंचे। उन्होंने कोताना मार्ग पर जिले के बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी। लापरवाही पर कार्रवाई की हिदायत दी है।
मेरठ से मुख्य अभियंता वाणिज्य आरके बंसल ने एसई केपी खान की मौजूदगी में कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में मौजूद एक्सईएन द्वितीय नितिन जायसवाल व एक्सईएन प्रथम बृजेश कुमार यादव को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि लोग अपने घरों को रोशन करने की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में दीपावली पर्व पर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से देने के लिए बिजली कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करते हुए उनकी स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा 20 मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार रखे गए हैं ताकि आपात स्थिति में कहीं पर भी बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल की जा सके। त्योहार पर 24 घंटे बिजली फाल्ट दूर करने के लिए विशेष दस्ते तैयार रहेंगे। इस अवसर पर सहायक अभियंता सीताराम, अवर अभियंता नरेन्द्र प्रताप आदि शामिल रहे।