मवीकलां गांव पहुंचे दिग्विजय सिंह से मुलाकात करते बागपत के कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : BAGHPAT
भारत जोड़ो यात्रा में बागपत के मवीकलां पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जहां यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, भाजपा सरकार पर हमला किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा हमेशा धर्म और जाति के नाम पर तोड़ने की राजनीति करती है। वहीं, कांग्रेस सभी को जोड़ने का काम कर रही है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस यात्रा से कोई वोट मांगने नहीं आया है। बल्कि इसका मकसद नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो की अपील करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाकर तोड़ने का काम किया है। उसके विपरीत कार्य करने के लिए यह यात्रा निकाली रही है। जिससे देश में रहने वाला हर व्यक्ति जोड़ा जा सके।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत के मवीं कलां में प्रेस वार्ता करेंगे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय उर्फ लल्लू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। जिसमें राहुल गांधी ने रोजाना, मजदूरों, गरीबों, किसानों एवं अन्य वर्गों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।
उन्होंने नफरत की राजनीति को खत्म करने और प्यार मोहब्बत की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है। भारत जोड़ो यात्रा को जिस मकसद से शुरू किया गया था, वह पूरा होता दिखाई दे रहा है।