-कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गाजियाबाद की घटना में कार्रवाई की मांग
फोटो- तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता कचहरी से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट तक गए। वहां प्रदर्शन करने के बाद कलक्ट्रेट प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, बड़ौत तहसील में वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद के वकीलों को न्याय दिलाने की मांग की।
चौधरी चरण सिंह सभागार में वकीलों की बैठक हुई। यहां वकील जसविंद्र तोमर के पिता के निधन पर शोक जताया गया। इसके बाद कचहरी से जुलूस निकालकर अधिवक्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे। एसोसिएशन अध्यक्ष नीरज नैन व महामंत्री कपिल उर्फ कल्याण सिंह ने कहा कि जब तक गाजियाबाद की घटना के जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। गाजियाबाद के वकीलों को न्याय दिलाकर रहेंगे। अधिवक्ताओं ने कलेक्टर प्रभारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान रामकुमार तोमर, देवेंद्र आर्य, अनुज, संजय पंवार, महेश कुमार, पवन, संजय कुमार, संजीव कुमार मौजूद रहे। उधर, बड़ौत रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर व महामंत्री अमरपाल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही गाजियाबाद के वकीलों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए न्याय दिलाने की मांग की।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, अक्षय कुमार, रोहित तोमर, पुष्पेंद्र उज्ज्वल, हरीश दांगी, जितेंद्र, विनेश, दीपक राठी, रोहित चौधरी, दिनेश शर्मा, राजेंद्र मान शामिल रहे।