फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगा सांकेतिक हड़ताल पर रहे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वकीलों ने सिपाही को गोली मारने के आरोपी को फर्जी मुठभेड़ दिखाकर पकड़ने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सांकेतिक हड़ताल रखी। वकीलों की मांग है कि इस तरह की दोबारा से घटना नहीं हो और इस मुठभेड़ में शामिल रहे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर का कहना है कि पुलिस ने चाय विक्रेता के साथ जिस तरह से अमानवीय कृत्य किया है, उसके विरोध में शुक्रवार को सांकेतिक हड़ताल रखी गई। वकील पूरी तरह से न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों की मीटिंग हुई। इसमें घटना पर रोष प्रकट किया गया। एसोसिएशन के महामंत्री महेंद्र बंसल का कहना है कि तीन दिन के अंदर चाय विक्रेता किरणपाल का दोबारा मेडिकल होना है। शुक्रवार को मेडिकल नहीं कराया गया है, जबकि उसका मेडिकल जल्द से जल्द कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें