फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरचिटा में राजकीय इंटर कॉलेज के लिए भूमि चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरचिटा में राजकीय इंटर कॉलेज के लिए भूमि चिह्नित
विज्ञापन

बागपत। चिरचिटा गांव में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारियों ने कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। गांव के नजदीक इंटर कॉलेज न होने के कारण छात्राओं को पढ़ाई के लिए अमीनगर सराय, बिनौली और बड़ौत जाना पड़ता है।
चिरचिटा गांव में काफी समय से बालिकाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण की मांग उठ रही थी। गांव में बालिकाओं के लिए इंटर कॉलेज न होने के कारण गांव के अलावा आसपास के गांव की छात्राओं को पढ़ाई के लिए कस्बा अमीनगर सराय, बिनौली या बड़ौत जाना पड़ता था, जिससे छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब चिरचिटा गांव में राजकीय कन्या इंटर कालेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग ने गांव में कॉलेज का निर्माण कराने के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। विभाग की ओर से राजकीय इंटर कालेज के निर्माण के लिए पांच करोड़ 55 लाख 86 हजार रुपये का बजट तैयार किया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही गांव में राजकीय विद्यालय का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चिरचिटा गांव में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए पांच करोड़ 55 लाख 86 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जमीन चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें