फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक, श्रीराम ने किया खर-दूषण का वध

Thu, 10 Oct 2024 04:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्री रघुवर रामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला में सूर्पनखा की नाक कटना और खर-दूषण वध की लीला का मंचन हुआ। पंचवटी में राम लक्ष्मण के सौंदर्य को देखकर सूर्पनखा उन पर मोहित हो जाती है।
विज्ञापन

सूर्पनखा के सीता को डराने पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। सूर्पनखा के उकसाने पर खर और दूषण श्रीराम से युद्ध करने के लिए पहुंचते हैं। श्रीराम और लक्ष्मण खर-दूषण का वध कर देते हैं। इस मौके पर संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन ने रामलीला मंचन में सहयोग करने वाले कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष संजय रुहेला,नंदलाल डोगरा, विनोद गुप्ता, लवी जैन, अमित अग्रवाल, महबूब बैग, सुजीत लखेरा, संजय फौजदार मौजूद रहे।
-
राम ने किया कुंभकर्ण का वध, लंका में छाया शोक
अमीनगर सराय। कस्बे के शिव मंदिर में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही राम लीला में बुधवार को मेघनाथ और कुंभकर्ण के वध की लीला हुई।
विज्ञापन

लक्ष्मण मेघनाथ का वध कर देते हैं। रावण कुंभकर्ण को युद्ध के लिए भेजता है जहां श्रीराम ओर कुंभकर्ण के बीच युद्ध होता है और श्रीराम उसका वध कर देते है। इस मौके पर ब्रजमोहन मित्तल, राकेश गुप्ता, मुन्नालाल, शीलचंद शर्मा, सोहनवीर पांचाल, पुष्कर दत्त शर्मा, मनोज शर्मा, संजय पालीवाल, मुकेश प्रजापति मौजूद रहे।

-श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को सौंपा राज्य
रटौल। कस्बे के शिव मंदिर में चल रही रामलीला में बुधवार को बाली वध की लीला हुई। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण सीता की खोज में किष्किंधा पहुंचते है जहां उनकी सुग्रीव से मित्रता होती है। श्रीराम बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राज्य सौंपते है। इसके उपरांत लंका दहन की लीला हुई। ब्रजपाल गांधी, देवेंद्र अरोरा, बंटी गुप्ता, मनोज अरोरा, आशीष गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, लीलू, मान सिंह मौजूद रहे।

-
संजीवनी बूटी लाकर हनुमान ने बचाए प्राण
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला में लक्ष्मण के मूर्छित होने की लीला हुई। मेघनाथ की शक्ति लगने के बाद लक्ष्मण मूर्छित हो जाते है। हनुमान उनके प्राण बचाने के लिए हिमालय पर्वत से संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाते रहे। इस मौके पर संजीव शर्मा, अंकुर शर्मा, प्रवीण गोयल, आशुतोष शर्मा, संदीप पांचाल, दीपक गोयल, यूनुस खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
रामलीला में आज

-बागपत में श्री रघुवर रामलीला बड़ा बाजार में सीता हरण की लीला का मंचन रात 8 बजे।
-अमीनगर सराय कस्बे के शिव मंदिर में चल रही रामलीला में राम-रावण के युद्ध की लीला का मंचन रात 8 बजे।
-अग्रवाल मंडी टटीरी में चल रही रामलीला में मेघनाथ वध की लीला रात 8 बजे।
-रटौल कस्बे के शिव मंदिर में चल रही रामलीला में लक्ष्मण- मेघनाथ युद्ध का मंचन रात 8 बजे।
-खेकड़ा में श्री बालाजी रामलीला कमेटी और गांधी प्याऊ पर चल रही रामलीला में मेघनाथ वध की लीला रात 8 बजे।

-बिनौली व तितरोदा गांव में चल रही रामलीला में कुंभकर्ण वध की लीला का मंचन रात 8 बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें