फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक में खून की कमी, महादानियों का इंतजार

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है। निगेटिव ग्रुप के खून की सबसे अधिक कमी है। ब्लड बैंक में फिलहाल 78 यूनिट खून है, लेकिन इसमें निगेटिव ग्रुप की सिर्फ तीन यूनिट हैं। जिससे जरूरतमंद मरीजों को खून उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को जरूरत पड़ने पर खून आसानी से मिल सके, इसके लिए बागपत के जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का संचालन किया जा रहा है। ब्लड बैंक में खून की कमी है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को खून की जरूरत पड़ने पर परिजनों ब्लड के लिए प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
मरीजों को समय से खून न मिलने पर इलाज भी प्रभावित हो रहा है। इमरजेंसी में जरूरत पड़ने पर मरीज को ब्लड के लिए मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली जाना पड़ रहा है या फिर अपने जानकारों से ब्लड लेना पड़ रहा है। ब्लड बैंक में ए निगेटिव, एबी निगेटिव और ओ पॉजिटिव की एक भी यूनिट नहीं है। इसके अलावा यहां बी निगेटिव, एबी पॉजिटिव और ओ निगेटिव के खून की भी एक-एक यूनिट ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

---
ब्लड बैंक में 78 यूनिट ब्लड उपलब्ध
ब्लड बैंक में फिलहाल 78 यूनिट ब्लड उपलब्ध है। इसमें ए पॉजिटिव ग्रुप के ब्लड की 28 यूनिट, ओ पॉजिटिव की 30 यूनिट और बी पॉजिटिव की 14 यूनिट खून उपलब्ध है। ब्लड बैंक की क्षमता लगभग साढ़े 300 यूनिट है। इसके अलावा ब्लड बैंक में 25 यूनिट खून की अभी जांच नहीं हुई है।
---
ब्लड बैंक में खून की स्थिति
ब्लड ग्रुप उपलब्ध
ए पॉजिटिव 28
ए निगेटिव 00
बी पॉजिटिव 16
बी निगेटिव 01
एबी पॉजिटिव 01
एबी निगेटिव 00
ओ पॉजिटिव 30
ओ निगेटिव 02
कुल 78
कोट...
ब्लड बैंक में खून की कमी चल रही है, सबसे अधिक कमी निगेटिव ग्रुप के खून की है। जिसके कारण जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को वापस भेजना पड़ रहा है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। - डॉ. आरके शुक्ला, ब्लड बैंक प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें