बागपत। उच्चाधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही ग्राम पंचायत के बजट से दस-दस लाख रुपये का भुगतान करने पर लूंब और निरपुड़ा ग्राम पंचायत के सचिव फंस गए। डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए।
डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि दस लाख रुपये से अधिक धनराशि का भुगतान करने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने के आदेश जारी है। जिसमें निदेशक ने एकमुश्त दस लाख रुपये से अधिक धनराशि का भुगतान करने वालों की सूची जारी की, जिसमें लूंब व निरपुड़ा ग्राम पंचायत शामिल है।
लूंब ग्राम पंचायत के बजट से बिना अनुमति 10.86 लाख रुपये का एकमुश्त भुगतान करने पर सचिव दीपक मान व निरपुड़ा ग्राम पंचायत से एकमुश्त 11.55 लाख रुपये का भुगतान करने पर सचिव मोहित उज्ज्वल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।