दोघट। तवेला गढ़ी गांव में भैसाना मिल के ए गन्ना क्रय केंद्र में मंगलवार को किसान गन्ना लेकर पहुंचे, लेकिन तौल लिपिक नहीं पहुंचा। कई घंटे इंतजार करने के बाद किसानों ने फोन से मिल अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, मगर बात नहीं हो पाई। नाराज किसानों ने क्रय केंद्र में जमकर हंगामा किया। बाद में किसानों ने अपना गन्ना खतौली मिल के क्रय केंद्र पर तौला। किसानों का आरोप है कि भैसाना मिल ने बिना नोटिस चस्पा किए अधिकतर गन्ना क्रय केंद्र बंद कर दिए हैं। उधर, निरपुड़ा व धनौरा गांवों में भी गन्ने तौलने को लेकर किसानों ने हंगामा किया। हंगामा करने वालों में प्रधान राजीव कुमार, सुरेश, वेदपाल, राजेंद्र, अरविंद, रामपाल, धीर सिंह, सुखबीर, ईदरीशपुर से पूर्व प्रधान देशपाल, देवेंद्र, बबलू, किरण पाल, राजेंद्र, राम मेहर, बाबूराम, नवाब, देवी सिंह आदि किसान मौजूद रहे।