खेकड़ा। गांव महरमपुर के कुलदीप हत्याकांड और खेकड़ा के शैंकी को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस अभी तक फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बृहस्पतिवार की रात में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े सके। कुलदीप हत्याकांड के गिरफ्तार मुख्य आरोपी रिंकू का शुक्रवार को पुलिस ने चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि दोनों घटनाओं के फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।