फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सीआईएससी द्वारा आयोजित जोनल (अंतर मंडलीय) ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग जगहों से पांच टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सहारनपुर की टीम को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपना नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. अमित राणा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में बड़ौत के क्रिस्तु ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सहारनपुर के पब्लिक स्कूल सहारनपुर, कंकरखेड़ा से सेंट फ्रांसिस स्कूल, मेरठ से सेंट पैट्रिक एकेडमी, चंदौसी से सैकरेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 101 प्रतिभागी शामिल रहे।
प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंकों के साथ क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ौत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में क्रिस्तु ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ौत और सहारनपुर के स्कूल के बीच हुआ। बड़ौत की टीम से अक्षय दांगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय की टीम को जीत दिलाई। विजेता टीम को डॉ. अमित राणा, विशिष्ट अतिथि डॉ. शमशाद, डॉ. सोहनपाल, विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. सिस्टर जस्सी जोंस, उप प्रधानाचार्या सिस्टर अनु थैरेस, संजय शर्मा, उमेश दत्त, योगेंद्र और कोच अमित आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें