फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा में 41 दिवसीय शांतिनाथ विधान शुरू

विज्ञापन
बरनावा के चंद्रप्रभ मंदिर में आयोजित विधान में पूजा अर्चना करते जैन समाज के लोग। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को 41 दिवसीय शांतिनाथ विधान का विधिवत शुभारंभ हुआ। जिसमें जैन समाज के लोगों ने भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

विधान में पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री जबलपुर के निर्देशन में जैन समाज के लोगों ने अभिषेक, शांतिनाथ विधान एवं शांतिधारा कर पुण्य का अर्जन किया। उन्होंने कहा कि शांतिनाथ विधान चार वलय के द्वारा अरिहंत भगवान पंच परमेष्ठी, रत्नत्रय 32 देव व 32 प्रकार की सांसारिक विपदाओं की शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। शांतिनाथ विधान विश्व कल्याण की भावना से करना चाहिए। जो इंसान चंद्र प्रभु भगवान के समक्ष एक दो दिन, एक सप्ताह, महीना या पूरे 41 दिनों तक विधान को संपन्न कराता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। उसे दुखों से छुटकारा मिलता है। विधान में संजीव जैन, गोपाल जैन, शशांक जैन, राकेश जैन, आदर्श जैन, विशाल जैन, संदीप जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें