फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन

Thu, 24 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के पुराना कस्बे में हवन कर शहीदों को श्रद्धांजली देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। शहीद दिवस पर नगर व देहात क्षेत्र में यज्ञ व रैलियों का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


युवा दल समिति ग्राम लुहारी के तत्वावधान में शहीद दिवस पर गौशाला प्रांगण में विशाल यज्ञ आयोजित किया गया। शुभारंभ रालोद नेता व चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डा. संजीव आर्य ने भगत सिंह की प्रतिभा पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों को नहीं भूलना चाहिए।

पूर्व प्रधान राजपाल ने कहा कि शहीदों ने देश की आजादी मेें अहम भूमिका निभाई है, लेकिन आज के युवा उन्हें भूलते जा रहे है। संचालन मुंशीराम ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनुज दांगी, पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, चिराग शामिल रहे।
विज्ञापन


 जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने अमर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, ओमवीर, भगत सिंह, इकबाल, सतपाल, देवेंद्र, रवि, लतीफ ठेकेदार, हरवीर, संजय, मुकेश शामिल रहे।

आर्य समाज मुकुंदपुर के तत्वावधान में मुकुंदपुर गांव में शहीद दिवस पर यज्ञ हुआ। इस अवसर पर सोहनपाल, प्रीतम सिंह खोखर, सुरेशपाल, अंतरपाल, अरुण कुमार, सोदान, इंद्रपाल, वीरेंद्र सिंह, जसवंत, देवराज, ओमपाल, भगवान, ऋषिपाल, सुंदरलाल, ओमप्रकाश, जीत सिंह, राजवीर, नरेंद्र, महक सिंह, कालूराम, पप्पन, कुशलपाल, राज सिंह, रणजीत शामिल रहे। 

 वहीं, आर्य समाज बड़ौत के तत्वावधान में अगिरस मुनि के निर्देशन में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विनोद भारद्वाज, मोहनपाल, सोहनवीर, डा. हरपाल सिंह, जयप्रकाश, सुनील आर्य, सुखपाल, राजकुमार, अरुणा, गुलाबचंद, प्रियंका चौधरी, विशाखा, प्रिया, मोनिका, प्रवीण कुमार शामिल रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी शहीद दिवस मनाया। इस अवसर पर डा. आत्माराम, डा. रामगोपाल वार्ष्णेंय, सचिन वत्स, रामकुमार गुप्ता, रामकुमार, गजेंद्र, मुन्ना, नीरज, कुलप्रकाश, सुधीर शर्मा, कृष्णा, निपुण, कृष्णपाल राणा, राजीव, प्रशांत शामिल रहे। उधर, बड़ावद गांव में श्री परम धाम न्यास अरिहंतपुरम वलीदपुर दौराला मेरठ के तत्वावधान में युवाओं राहुल, आनंद, कृष्ण कुमार, रविंद्र, सोनू, अंकित, अंकुर, जोनी ने शहीद दिवस के उपलक्ष्य में गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। इस दौरान शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

बागपत। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने  क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का  बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

आम आदमी पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में तीनों शहीदों को याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री से शहीदों को भारत रत्न दिलाने की मांग की। इसमें वीरेंद्र शर्मा, ओमबीर सिंह सैन, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, राजू सैनी, राजबीर, सतपाल सिंह, सतीश कुमार, प्रमोद आदि मौजूद रहे। 

पुराना कस्बा स्थित देशराज मोहल्ले में परमधाम न्यास के कार्यकर्ताओं ने तीनों क्रांतिकारियों की महा आरती  का आयोजन किया। लोकपाल ऊषा ने कहा जाति व्यवस्था का खात्मा केवल एकजुट आरक्षण नीति है। इस दौरान राजेश, पुष्पा, कौशल, श्यामो, मीना, नेहा, लक्ष्मी, बाला, ओमवती आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बलिदान दिवस पर शहीदों को याद किया। भूपेंद्र सिंह उर्फ मोनू ने वीर सपूतों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। राष्ट्र कार्य में योगदान देना चाहिए। इस दौरान प्रकाश राणा, ओमबीर सिंह, ब्रह्म पाल, राजेश खुराना, सचिन, शुभम, अर्षद्वीप आदि मौजूद रहे।

जिला जाट सभा के सदस्यों  ने भारत मां के अमर सपूत महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया और महासचिव नगेंद्र सिंह ने कहा उनके बलिदान से ही स्वतंत्रता की लड़ाई में लाखों युवाओं में जोश भरा था।

इसमें देवेंद्र आर्य, जयवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सूबेदार महिपाल, विक्की चौधरी, ब्रजवीर मलिक, विश्वदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। रालोद पदाधिकारियों ने भी तीनों क्रांतिकारियों के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया किए। इस दौरान मंडल महासचिव ओमबीर ढाका, महक सिंह, अमित जैन, ओमपाल, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें