फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी की समस्या से जूझ रहे कोताना के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जल भराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को कोताना गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन साैंप कर बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पूरे गांव में जल भराव की समस्या बनी हुई है। अधिकांश रास्तों और गलियों में कीचड़ फैला हुआ है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन इस समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने उन्हें गांव का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पूर्व प्रधान रईस चौधरी, राजू, अनीश, अकबर, मूलचंद, अन्ना, इमरान, शकील, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें