फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन की सफलता के लिए ज्ञान, कर्म और उपासना जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। ग्राम भड़ल में चल रहे वेद प्रचार माह अंतर्गत शिव मंदिर में रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें कपिल शास्त्री ने कहा कि यज्ञ किसी जाति या संप्रदाय से महत्व नहीं रखता, बल्कि यज्ञ सभी जीवों का कल्याण करता है। उन्होंने बताया कि आर्यसमाज की शिक्षाएं अद्भुत हैं। यज्ञ की शिक्षा मनुष्य का उद्धार करती है। यज्ञ से मनुष्य आध्यात्मिक बनने का प्रयत्न करता है। वह अहिंसा का पुजारी बन जाता है। मनुष्य का कार्य उसके संस्कार चित्त पर अंकित हो जाते हैं। जीवन की सफलता के लिए ज्ञान, कर्म, उपासना, इन तीनों को समन्वित करना आवश्यक है। मनुष्य को अपनी आत्मा के कल्याण के लिए कर्म करना चाहिए। यज्ञ में गुरमीत कुमार, चंद्रहास राणा, सुनील राणा, बिजेंद्र राणा, अजय कुमार, लाखन, बाबू, मोनू, रामवीर, प्रदीप राणा, राहुल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें